फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेरवा कॉलेज को मिला नया भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा/शिमला।
विज्ञापन

आखिरकार राजकीय महाविद्यालय नेरवा का नए भवन का सपना साकार हो गया है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंगलवार को सचिवालय से शिमला जिला की तहसील चौपाल के राजकीय डिग्री कॉलेज नेरवा के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण की दूरभाष से घोषणा की। कॉलेज भवन पर 11.45 करोड़ रुपये की राशि व्यय की गई है। भवन की आधारशिला मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने नवंबर 2006 में रखी थी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय विपणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट तथा विद्यार्थियों के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने कॉलेज में अंग्रेजी तथा एक अन्य विषय में स्नात्कोत्तर की कक्षाएं आरंभ करने का आश्वासन दिया। सुभाष मंगलेट ने लोकार्पण पट्टिका का अनावरण किया तथा परियोजना समर्पित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। कॉलेज को स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दर्जा मिलने से यहां के सैकड़ों छात्रों को लाभ मिलेगा। दूरदराज गांव के छात्रों को अब पीजी की डिग्री लेने के लिए शिमला व यहां से बाहर दूसरे कॉलेजों में नहीं जाना पड़ेगा। मंगलेट ने कहा सीएम से मिल कर अन्य समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। इस दौरान उपमंडल अधिकारी चौपाल अनिल चौहान, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जगदीश कानूनगो, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता केसी भाटिया, वन मंडल अधिकारी एके वर्मा, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता गुलाब सिंह ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष नाग चंद, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश राणा, ब्लॉक कांग्रेस सचिव चांद चौहान, व्यापार मंडल नेरवा के अध्यक्ष राजीव बिखटा एवं दिनेश अमरेट सहित कॉलेज के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें