फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माईट की चपेट में आए सेब के कई बगीचे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रोहडू। गर्मी के साथ उमस बढ़ने पर सेब के बगीचों में कई स्थानों में माइट का संक्रमण तेजी से फल रहा है। कम फसल होने पर संक्रमण ने बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। उद्यान विभाग ने बगीचे में नजर रखने के बाद बागवानों को माइट की रोकथाम के लिए दवाइयों के छिड़काव की सलाह दी है।
रोहडू जुब्बल चिड़गांव, टिक्कर सहित कई स्थानों से सेब के बगीचे में माइट कीट तेजी से फैलने की सूचनाएं बागवानी विशेषज्ञ के पास पहुंच रही हैं। कई बागवान इसकी समय पर रोकथाम के लिए दवाइयों को छिड़काव भी शुरू चुके हैं।
विज्ञापन

उद्यान विकास अधिकारी आग्रदास का कहना है कि हवा में अधिक नमी व गर्मी बढ़ने पर बगीचों में कई स्थानों से माइट फैलने की सूचनाएं मिल रही हैं। उन्होंने कहा बागवान लगातार सेब के बगीचे में नजर रखे। उन्होंने कहा यदि एक पत्ते के नीचे छह-सात से अधिक माइट कीट पाए गए तो बागवान सलाह के बाद तुरंत रोकथाम के लिए दवाइयों का छिड़काव करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा माइट सूक्ष्म कीट है। कीट की मात्रा अधिक होने पर पत्तों के नीचे से नुकसान पहुंचाता है। धीरे-धीरे कुछ दिनों में पत्ते का रंग सुनहरी दिखने लगेगा। इससे सेब के फल व पत्ते का विकास रुक जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें