फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज धूमधाम से मनेगा आजादी का जश्न, तैयारियां मुकम्मल

Mon, 15 Aug 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

 आजादी की 70 वीं सालगिरह सोमवार को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर से तैयारी पूरी कर ली है। नगर विकास मंत्री आजम खां गांधी समाधि पर ध्वजारोहण कर कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे। 

स्वतंत्रता दिवस जिले भर में धूमधाम से मनेगा। जिलाधिकारी अमित किशोर ने बताया कि आजादी की सालगिरह जिले भर में धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत गांधी समाधि से स्वार  रोड़ पर पांच किलोमीटर की दूरी की क्रास कन्ट्री रेस से होगी। गांधी समाधि से शुरू होकर यह रेस वापस गांधी समाधि पर पहुंचेगी।  प्रात: 6 बजे से नगर के विभिन्न मार्गों से विभिन्न विद्यालयों  द्वारा प्रभात फेरियां निकाली जायेगीं जो प्रात: 6:45 पर गांधी समाधि पर  पहुंचेगी। प्रात: सात बजे प्रदेश के संसदीय कार्य एवं नगर विकास मंत्री  मोहम्मद आजम खां द्वारा गांधी समाधि पर ध्वजारोहण किया जाएगा।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने बताया कि सभी सरकारी व गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान  का आयोजन प्रात: आठ बजे से किया जायेगा। जिला चिकित्सालय एवं राजकीय शिशु सदन रामपुर में वीर खालसा सेवादल द्वारा एवं आश्रम पद्धति स्कूल रामपुर  में ‘रेडिको खेतान‘ के माध्यम से फल एवं मिष्ठान का वितरण किया जाएगा। विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, पौधरोपण, विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास की जानकारी एवं तिरंगे झंडे के महत्व के बारे में जानकारी दी जाएगी। राजकीय रजा इंटर कालेज में  निबंध प्रतियोगिता प्रात: 11 बजे से किया जाएगा।
विज्ञापन


राजकीय खुर्शीद  कन्या इण्टर कालेज में विभिन्न स्कूलों के छात्र/छात्राओं पोस्टर/ पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 1:30 बजे से किया जाएगा। नगर क्षेत्र की 4 मलिन बस्तियों में विशेष सफाई कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन 2 बजे किया जाएगा। बमनपुरी स्टेडियम रामपुर में हाकी मैच एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन सायं 5 बजे से आयोजित किया जाएगा।  जनसेवा केंद्रों पर भी मनेगा आजादी का जश्न ः दिशा कामन सर्विस सेंटर के संचालक रमेश कुमार केमुताबिक आवास विकास कालोनी स्थित सेंटर में कार्यक्रम होगा, जिसमें स्टेट बैंक आफ इंडिया के प्रबंधक मनीष तिवारी व जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी आरएस चौहान मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें