फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीका उत्सव में 1596 ने लगवाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
पीएचसी लिप्पा में टीका उत्सव के दौरान मौजूद स्वास्थ्य कर्मी और अन्य। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर में 11 और 12 अप्रैल टीका उत्सव का आयोजन किया गया। दो दिन में जिले के 1596 लोगों ने कोरोना वेक्सीन लगवाई गई। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अन्वेशा नेगी ने बताया कि जिले में 11 से 14 अप्रैल तक टीका उत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत 11 अप्रैल को जिले के 9 स्वास्थ्य केंद्रों में 603 और 12 अप्रैल को 16 स्वास्थ्य केंद्रों में 993 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन

दो दिन में 1596 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। 12 अप्रैल को टीका उत्सव सत्र के दौरान जिले के क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भावानगर, पूह, सांगला, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटगांव, निगुलसरी, मूरंग, ज्ञाबुंग, जंगी और उपस्वास्थ्य केंद्र पांगी, कनई, बटसेरी, बरी, नेसंग, लाबरंग, कुन्नोचारंग में लोगों का टीकाकरण हुआ। इसमें 45 से 59 वर्ष की आयु के 1315 और 60 वर्ष के अधिक आयु के 265 वरिष्ठ नागरिकों और 16 फ्रंटलाइन हेल्थकेयर वर्करों का टीकाकरण हुआ।
13 अप्रैल को जिले में टीकाकरण अभियान चलाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी किन्नौर डॉ. सोनम नेगी ने कहा कोरोना संक्रमण के 21 सक्रिय मरीज हैं। उन्होंने जिले के 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों से अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाने की अपील की है। साथ ही लोगों से सही प्रकार से मास्क पहनने, दो गज की आवश्यक दूरी की अनुपालना करने भी सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें