फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी अधूरी तैयारियों से कैसे जीतेंगे उप चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। रामपुर शहर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव को लेकर पार्टी तैयारी से मुख्यमंत्री संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के 428 में 213 बूथों पर कमेटियां गठित ना होने को गंभीरता से लिया है। निर्देश दिया है कि जुलाई माह के दौरान ही इस विधानसभा क्षेत्र की सभी बूथ कमेटियों का गठन हो जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जुलाई माह में रामपुर आएंगे और फिर समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मूंढापांडे हवाई पट्टी के अतिथि गृह में रामपुर विधानसभा सीट के उप चुनाव को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक भाजपा पदाधिकारियों से रूबरू हुए। इस बैठक में भाग लेने के लिए खासतौर पर उप मुख्यमंत्री और रामपुर उप चुनाव के प्रभारी दिनेश शर्मा भी पहुंचे थे। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक को लेकर भाजपाई पहले से ही खौफजदा थे। आखिरकार वही हुआ जिसका अंदेशा था। मुख्यमंत्री ने उप चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर असंतोष जताया। कहा कि अभी तक रामपुर विधानसभा सीट की 428 में केवल 215 बूथ इकाइयां ही गठित होना ही बताता है कि हम उप चुनाव के लिए कितना तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि क्या इसी तैयारी के साथ लोकसभा का चुनाव लड़ा गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें हर हाल में रामपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव को जीतना है। लोकसभा के चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के बाद भी भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है। कार्यकर्ता इस बात को मन से निकाल दें कि चुनाव में किसी को हराया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आपलोग तैयारी करिए, प्रत्याशी का चयन पार्टी नेतृत्व करेगा। बय्ख्यमंत्री ने स ंगठन की तैयारियों की समीक्षा के लिए जुलाई माह में रामपुर आने की बात कही। बैठक में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, राज्यमंत्री बलदेव औलख, पूर्व सांसद जयाप्रदा, विधायक राजबाला, जिला प्रभारी चंद्रमोहन, उप चुनाव के सह प्रभारी देवेंद्र चौधरी, जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, जिला महासचिव मोहन लोधी, हंसराज पप्पू, प्रेमशंकर पांडेय, सौरभपाल सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल, संजय चंद्रा, दिनेश शर्मा और सूर्यप्रकाश पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें