फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंज क्षेत्र में धार्मिक स्थल के पास मिला जानवरों का अवशेष, तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के वमनपुरी में एक धार्मिक स्थल के पास जानवरों के अवशेष मिलने पर स्थिति तनाव पूर्ण हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत करा कर जानवरों के अवशेष को जब्त कर लिया है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

गंज क्षेत्र में धार्मिक स्थल के पास कुछ लोगों ने जानवरों का अवशेष पड़ा देखा। उसके बाद आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। बाद में वहां काफी भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान कुछ लोगों ने हंगामा कर दिया। बाद में सूचना मिलने के बाद गंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी तरह से हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। बाद में इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं दूसरी ओर गंज कोतवाल नरेंद्र त्यागी का कहना है कि जानवरों का अवशेष झाड़ियों में मिला था। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें