फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

42 डिग्री सेल्सियस पहुंचा अधिकतम तापमान, गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। भीषण गर्मी का कहर कम होता नहीं दिख रहा है। लगातार बढ़ता तापमान बुधवार को इस गर्मी के सीजन के चरम पर पहुंच गया। बुधवार को एक बार फिर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो कि मंगलवार की तुलना में एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। हालांकि गर्म हवाओं की रफ्तार में मामूली कमी हुई।
भीषण गर्मी के बीच लोगों का जीना मुहाल हो गया है। घर से निकलते ही गर्म हवाओं के थपेड़े और तेज धूप जान सी खींच रही है। दिन में तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच दोपहिया वाहन पर या पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। गर्म हवाएं और तेज धूप के कारण शरीर आग की भट्टी के समक्ष होने की तपिश की तरह झुलस रहा है। कान और चेहरों पर गर्म हवा के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने के बाद बुधवार को बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि गर्म हवाएं करीब 14 से 16 किमी. प्रतिघंटा की रफ्तार से चलीं। अप्रैल माह से शुरू हुई गर्मी में इस बार दूसरी बार अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर पहुंच है। मौसम का मिजाज देखकर आशंका है कि आने वाले दिनों में लोगों को इससे भी अधिक तापमान को झेलना पड़ सकता है। भीषण गर्मी ने सबसे अधिक परेशानी रोजेदारों के सामने खड़ी की हुई है। भीषण गर्मी से बेहाल लोग बारिश की दुआएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें