फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा में कागजों में चल रहे काम, कर्मचारी-अधिकारी कर रहे मनमानी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
टांडा (रामपुर)। टांडा क्षेत्र में मनरेगा योजना सिर्फ कागजों में ही चल रही है। क्षेत्र में मनरेगा के कार्य ठेके पर चल रहे हैं और मस्टरोलों में श्रमिकों की फर्जी उपस्थिति दिखाकर साठगांठ कर भारी बजट उठाया जा रहा है। क्षेत्र के कई इलाकों में ऐसे ही हालात हैं। कई जगह तो जेसीबी से कार्य करा कर उसे मजदूरों से कराया गया दर्शा दिया जाता है।
मनरेगा योजना मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने व ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। लेकिन यह योजना अधिकारियों व बिचौलियों की मिलीभगत के कारण न तो लक्ष्य ही हासिल कर पा रही है और न ही सही पात्रों को इसका लाभ मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनरेगा योजना के तहत तहसील क्षेत्र के अधिकांश पंचायतों में स्थल पर करवाए जाने वाले कार्यों का प्राकलन लागत से तीन गुना तक अधिक बनाने तक की शिकायतें मिलीं। इतना ही नहीं मनरेगा कार्ड तो बना दिया जाता है लेकिन, उसके नाम पर फ़र्जी काम की मजदूरी दिखा कर पैसे कार्ड धारक के खाते में मंगाने तक की शिकायतें मिली हैं। ग्राम जालपुर में भी मनरेगा श्रमिकों ने अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं जबकि रोजगार सेवक को मनरेगा कार्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं है, रोजगार सेवक सूरन सिंह ने मनरेगा के तहत कराए गए कार्य व तैयार की गई योजना के बारे में पूछने पर कुछ भी जानकारी होने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें