रामपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों में शासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। दो सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट शासन को भेजने के लिए निर्देशित किया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात शिक्षक कैलाश बाबू एवं आनन्द प्रकाश गुप्ता ने अपने ही विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार समेत तमाम गंभीर आरोप लगाए थे। इसको लेकर उन्होंने शासन से शिकायत भी की थी, जिस पर शासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं। विशेष सचिव प्रकाश बिन्दु ने जिलाधिकारी से जांच कराकर दो सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।