फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 बंदियों सहित जिले में शुक्रवार को 153 नए मामलों की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शुक्रवार को जिला कारागार के 14 बंदियों सहित 153 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने हैं। शुक्रवार को सामने आए संक्रमितों में खुफिया विभाग के कर्मी के साथ स्वास्थ्य और पुलिस से संबंधित लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके बाद जिले में इस लहर में अब तक कुल 2287 मामले सामने आ चुके हैं जबकि सक्रिय मामले 978 हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। एक माह में संक्रमितों की संख्या दो हजार के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को 153 संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जबकि 445 संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। शुक्रवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 2287 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि जिले में सक्रिय मामले 978 रह गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें