फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरान ए करीम का फैज सारी दुनिया पर है

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरान ए करीम का फैज सारी दुनिया पर है
विज्ञापन

रामपुर।
माह ए रमजान में तरावीह में कुरान मुकम्मल होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार की रात भी कई मस्जिदों में कुरान मुकम्मल हुआ। कुरान मुकम्मल होने पर कलाम ए पाक और रोजे की फजीलत बयां की गई।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला अंगूरी बाग स्थित मस्जिद खतीबे आजम में कुरान पाक मुकम्मल होने पर दुआ की गई। यहां पर मौलवी मआरिफ उल्लाह खां वजीही ने कुरान सुनाया और समाअत के फराइज हाफिज शब्बीर हुसैन ने अंजाम दिया। इस मौके पर मुफ्ती ए आजम रामपुर हजरत मौलाना महबूब अली साहब कादरी वजीही ने कहा कि कुरान ए करीम का फैज सारी दुनिया पर है। रमजान माह में इसके पढ़ने और सुनने का सवाब बेहिसाब बढ़ जाता है जो लोग दिन में रोजे रख रहे हैं और रात में खड़े होकर बीस रकात तरावीह में कुरान ए अजीम सुना उन पर अल्लाह मेहरबान होता है और अपनी रहमतों से नवाजता है। कारी काशान फुरकानी ने दिलकश लहजे में किराअत पढ़ी और खतीबे आजम की कुरानी नज्म पेश की। इसके साथ ही अंगूरी बाग मोहल्ले की ही मस्जिद तहव्वर अली खां में मौलाना एतेसाम उल्लाह खां वजीही ने कुरान सुनाया और हाफिज शारिक उल्लाह खां वजीही ने सुना। इस मौके पर मौलाना एतेसाम उल्लाह खां वजीही ने फरमाया कि कुरान की शिक्षा से मुसलमान ही नहीं गैर मुस्लिम भी फायदा हासिल कर सकते हैं। इस दौरान मौलवी मकारिम उल्लाह खां, डा. शायर उल्लाह खां वजीही, शुएब खां, शुजाउर रहमान शमसी आदि मौजूद रहे। वहीं शहर स्थित मस्जिद दरोगा महबूब जान में भी तरावीह में कुरान मुकम्मल होने पर जलसे का आयोजन कर दुआ की गई। यहां पर सैयद नवाज मियां ने कुरान सुनाया और कारी सऊद व इनामुर्रहमान ने सुना। मुतवल्ली मुहम्मद मियां ने व्यवस्था देखी। मौसम आसिफ ने दुआ कराई। इस मौके पर सैयद सुहेल मियां, आसिम मियां, नवेद मियां, नईम मियां, इदरीस खां, यासिर खां, डा. रजी मियां, गुलफाम खां, राशिद मियां, चंदा साहब, आरिफ, शारिक, डा. अबुसाद इस्लाही आदि मौजूद रहे। ज्यारत हलके वासली में भी कलाम पाक मुकम्मल हुआ। जिसमें हाफिज मोहम्मद आलिम खां ने कुरान सुनाया और वसीम खां ने सुना। इससे पहले रोजा इफ्तार का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। तरावीह के बाद मौलाना ने कलाम पाक की फजीलत बयां की और दुआ कराई। इस मौके पर महर शाह खां, अकरम खां, सलीम, मिनहाज खां, फहीम खां, फरीद खां, गुड्डू खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें