फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारकंडा से दिल्ली के लिए वॉल्वो बस शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम की ओर से पर्यटन नगरी नारकंडा से दिल्ली के लिए वॉल्वो बस सेवा शुरू की गई है। परिवहन निगम की यह बस आईएसबीटी दिल्ली से रात 11 बजे नारकंडा के लिए चलेगी और नारकंडा से शाम पांच बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

नारकंडा अपर शिमला का मुख्य पर्यटन क्षेत्र है। यहां पर वर्ष भर पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है। खासतौर पर सर्दियों और गर्मियों में यहां पर पर्यटकों का जमावड़ा रहता है। क्षेत्र के सभी होटलों की सीजन से पहले ही बुकिंग हो जाती है। वोल्वो बस सेवा शुरू होने से पर्यटन क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों को सबसे ज्यादा फायदा होने की उमीद है, क्योंकि दिल्ली से पर्यटकों को नारकंडा आने के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी। सेब कारोबार के लिए बाहरी राज्यों से आए लदानियों और स्थानीय लोगों को भी दिल्ली आने-जाने के लिए वोल्वो सेवा शुरू होने से सुविधा मिलेगी। नारकंडा नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश कैंथला, उपाध्यक्ष राज कंवल, ग्राम पंचायत प्रधान हरीश भ्रोटा, इंद्र सिंह नेगी, हिमांशु शर्मा, राकेश शर्मा, रमेश राजटा, संतोष कैंथला, हिल टॉप रिसोर्ट के एमडी भीम चौहान, टेथिस रिसोर्ट के एमडी संजीव डोगरा, माउंट होटल के मालिक केदार नाथ गुप्ता, श्याम रेजेंसी के मालिक ओपी श्याम और स्थानीय लोगों ने वॉल्वो बस सेवा शुरू करने के लिए परिवहन निगम का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें