फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडा फंड की बकाया राशि जमा करे परियोजना प्रबंधन

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। रिकांगपिओ में स्थानीय क्षेत्र विकास समिति (लाडा) की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता विधानसभा उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने की। इस बैठक में निर्माणाधीन काशंग जल विद्युत परियोजना 65 मेगावाट और शौंगटोंग कड़छम जलविद्युत परियोजना 450 मेगावाट के परियोजना के प्रबंधकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस दौरान परियोजना प्रबंधकों ने बताया कि एचपीपीसीएल प्रबंधन ने 23.56 करोड़ रुपये लाडा फंड में जमा किया है। जबकि 18.56 करोड़ की देय राशि अभी जमा करना है। वहीं काशंग जलविद्युत परियोजना की ओर से अभी तक 7.78 करोड रुपये लाडा में जमा किया गया है और 6.49 करोड़ रुपये की राशि अभी लाडा में जमा करवाया जाना बाकी है।
विस उपाध्यक्ष जगत सिंह नेगी ने सभी परियोजना प्रमुखों को निर्देश दिया कि जल्द बकाया देय राशि लाडा में जल्द जमा करवाएं। उन्होंने परियोजना निर्माण के कारण प्रदूषण से कृषि, बागवानी और वनसंपदा को हुए नुकसान के कारण 500 न्यूनतम दिहाड़ी नकद धनराशि का भुगतान करने के लिए कहा। बैठक में ग्राम पंचायत मेंबर में रोप-वे बारे, ग्राम पंचायत शुद्धारंग के लिए पेयजल योजना और सड़कों के मैटलिंग बारे भी चर्चा की गई। इस अवसर पर उन्होंने पांगी, पोवारी, कल्पा और रोघी में हाईमास्क लाइटें लगाने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर परियोजना प्रभावित पंचायत स्तर की विभिन्न विकासात्मक स्कीम/कार्यों का अनुमोदन और समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन

इस बैठक में उपायुक्त किन्नौर डॉ. एनके लट्ठ और एसडीएम कल्पा डॉ. अवनिंद्र कुमार, एक्सईएन आईपीएच विशाल जसवाल, एक्सईएन लोक निर्माण विभाग एमआर नेगी, डीआरडीए पिओ सुनील चंदेल विभिन्न पंचायतों के प्रतिनिधि सहित परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें