फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने में 15 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। कोरोना वायरस से जंग को चल रहे लॉकडाउन के दौरान लोग सोशल मीडिया पर लोगों की भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट डाल रहे हैं। इस आरोप में पुलिस ने दो दिनों में 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस लोगों से बार-बार अपील कर रही है कि सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह ना फैलाएं साथ ही लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट ना डालें।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर शासन के आदेशों-निर्देशों का पालन नहीं करने और भड़काऊ मैसेज फेसबुक और ट्यूटर पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने चार से छह अप्रैल के बीच 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट किया है। पुलिस ने इस आरोप अलग-अलग थानों में नौबत सिंह, अय्यूब, रियाजुद्दीन, आफताब, इकबाल, खुर्शीद अहमद, मोहम्मद फहीम, मोहम्मद अनस, दानिश खान, अमान खान, शोजाब खान, निजाम खां, परवीन होमगार्ड, गुलवेज और परवीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी शगुन गौतम ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने और आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें