सांगला (किन्नौर)।
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ में चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय महिला बॉक्सिंग प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई। समापन अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में जिले भर से आई 45 महिला खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। ओवरआल चैंपियन का खिताब बॉक्सिंग क्लब बड़ा कंबा के नाम रहा।
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रिकांगपिओ ने दूसरा स्थान झटका। प्रतियोगिता में कल्पा की ज्योतिका नेगी को श्रेष्ठ मुक्केबाज के खिताब से नवाजा गया। जिला भर से चयनित सात महिला बॉक्सरों का चयन 23 से 25 जून तक हमीरपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय ओलंपिक प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इनमें 69 किलो भार में शशि कला नेगी, 64 किलो भार में रूपा रानी नेगी, 51 किलो भार में माया कुमारी नेगी, 60 किलो भार में रतना नेगी, 54 किलो भार में स्वाति नेगी, 57 किलो भार में जमुना नेगी और दिव्या शक्ति का चयन हुआ है। प्रतियोगिता के समापन पर हिमाचल सैनिक कल्याण बोर्ड के निदेशक कैप्टन महेंद्र सिंह नेगी, चंद्र गोपाल नेगी, हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र शांडिल, किन्नौर अध्यक्ष जीसी नेगी, सचिव अशोक नेगी, प्रधानाचार्य अशोक कुमार नेगी, कोच श्याम रतन नेगी, सुमन नेगी, टेकचंद नेगी, नेत्र नेगी, कर्मचंद नेगी, संजीव नेगी, ओपी नेगी, टाशी फुनचौक नेगी, ठाकुर नाथ नेगी, स्नेहा नेगी, सुमन नेगी आदि मौजूद रहे।