फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अणु में महासू मंदिर की छत पर चढ़ाया ध्वज

विज्ञापन
विज्ञापन
जुब्बल।
विज्ञापन

तहसील जुब्बल की नंदपुर पंचायत के अणु में नवनिर्मित महासू मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा रविवार को संपन्न हो गई। मंदिर परिसर में अनुष्ठान के लिए पहुंचे सैकड़ों लोगों ने लंगर में प्रसाद ग्रहण किया। पूजा के बाद महासू देवता की मूर्तियां पालकी से नए मंदिर में विस्थापित की गई।
विज्ञापन

मंदिर में रविवार सुबह करीब चार बजे से शिखा पूजा शुरू की गई। यहां पर कई दिनों से मंदिर की शुद्धि के लिए हवन चल रहा था। प्रतिष्ठा के दिन पूर्ण आहुति के बाद मंदिर की छत पर ध्वज चढ़ाए गए। लोगों ने देवताओं के दर्शन किए। मंदिर कमेटी की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया था। महासू मंदिर अणु की निर्माण कमेटी के प्रधान राजेंद्र सिंह छाजटा, कोषाध्यक्ष भीम सिंह झौहटा ने बताया कि मंदिर का निर्माण कई सालों से चल रहा था। मंदिर निर्माण के लिए लोगों ने मिलकर लाखों रुपये एकत्रित किए थे। उन्होंने कहा कि इस स्थान पर सैकड़ों साल पुराना मंदिर क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसके चलते देवता को दूसरे गांव में स्थापित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें