फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरी चरण में मैदान में बचे 146 उम्मीदवार

Fri, 16 Oct 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिरी चरण में स्वार क्षेत्र में 29 अक्तूबर को होने वाले मतदान के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार पूरी हो गई। शुक्रवार को सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही बैकफुट पर आ गए। अब मैदान में 146 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। आखिरी चरण के चुनाव के लिए शुक्रवार को नामांकन पत्रों की वापसी का काम किया गया।
विज्ञापन



शुक्रवार को दोपहर तीन बजे तक सात प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस ले लिए। एक नामांकन पत्र जांच के दौरान पहले ही खारिज किया जा चुका है। इस तरह अब चुनाव मैदान में 146 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। आरओ एवं अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि स्वार क्षेत्र के नौ वार्डों से सात प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया है।


अब 146 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं। सभी को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिया गया है। वहीं स्वार में चौथे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद बीडीसी उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न वितरित किए गए। किसी को अंगूठी तो किसी को अनार, चक्की, झोंपड़ी, आदि चिह्नों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें