शाहबाद। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक माह से रेबीज का इंजेक्शन न होने से परेशान मरीजों ने सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा किया और शीघ्र ही एंटी रैबीज के इंजेक्शन अस्पताल में न आने पर धरना देने की चेतावनी दी।
शाहबाद के सरकारी अस्पताल में चार जून से एंटी रैबीज के इंजेक्शन नहीं है। जबकि तीस पैंतीस लोग रोजाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाने पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी कई लोग एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने पहुंचे थे, चिकित्सकों ने इंजेक्शन नहीं होने की बात कहकर मरीजों को टालने की कोशिश की। इसके विरोध में मरीजों ने हंगामा करना शुरू दिया। चिकित्साधीक्षक डॉ. बी लाल ने मरीजों को समझा बुझाकर शांत कराया।