फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अस्पताल में कराएं मुफ्त में सीटी स्कैन, सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अब अस्पताल में कराएं मुफ्त में सीटी स्कैन
रामपुर।
जिला अस्पताल में अब मरीजों का मुफ्त में सीटी स्कैन हो सकेगा। एक माह से अधिक समय से सीटी स्कैन को लगाने की कवायद पूरी हो गई। डीएम-एसपी ने सीटी स्कैन सेवा की विधिवत शुरूआत की। अब मरीजों को सीटी स्कैन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आधुनिकीकरण के तहत सीटी स्कैन सेवा शुरू करने की कवायद कुछ माह पहले शुरू की गई थी। एक माह पहले सीटी स्कैन मशीन लखनऊ से रामपुर आ गई थी , जिसको लगाने का काम कराया जा रहा था। इस काम को अब पूरा कर लिया गया। बुधवार को जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह और पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताडा ने जिला चिकित्सालय में सीटी स्कैन सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सीटी स्कैन मशीन की कार्य विधि, नियंत्रण कक्ष, प्रिंटर मशीन आदि के बारे में विस्तृृत जानकारी ली। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. आरके ढल ने बताया कि जनपद के प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला चिकित्सालय के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत निशुल्क सीटी स्कैन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए मरीजों को किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना है। सीटी स्कैन प्रोजेक्ट के निदेशक मुकेश अग्रवाल ने बताया कि मशीन पूरी तरह से अत्याधुनिक तकनीक से लैस है जिसमें सिर, छाती, पेट, गर्दन आंख, रीढ़, कान, दांत, हाथ, पैर सहित पूरे शरीर को बेहतर स्कैन करने की क्षमता है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुबोध कुमार शर्मा सहित समस्त डाक्टर स्टाफ उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें