फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेसंग में खाग पूजा उत्सव में पहुंचे देवता

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विज्ञापन

पूह खंड के मूरंग और नेसंग गांव देव संस्कृति के रंग में रंग गए हैं। मूरंग गांव के कुलदेव औरमिगशु 12 वर्षों के बाद शुक्रवार को खाग पूजा के लिए नेसंग गांव पहुंचे। नेसंग गांव पहुंचने पर देवता का भव्य स्वागत किया। मूरंग देवता का खाग पूजा उत्सव भी ग्रामीणों के लिए कुंभ मेले से कम नहीं है, जो 12 साल बाद मनाया जाता हैै। इस दौरान दोनों गांव के देवता मिल कर सुख शांति के लिए शक्तियों की पूजा करते हैं।
विज्ञापन

मूरंग और नेसंग गांव के कुल देवताओं का मिलन देख कर लोग खुश हो गए। ग्रामीणों ने वाद्य यंत्रों की थाप पर नृत्य किया। मूरंग देवता के मोतमी महेश्वर नेगी और नेसंग देवता के मोतमी प्रवीण नेगी ने बताया कि यह देव मिलन इस बार कई वर्षों के बाद हुआ है। इस मिलन के लिए दोनों गांव के लोग उत्सुकता से इंतजार कर रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों गांव की शांति के लिए हर 12 वर्षों के बाद यह पूजा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें