फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों के साथ भरा नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

रोहड़ू में कांग्रेस प्रत्याशी विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने शुक्रवार को नामांकन भरा। नामांकन भरने से पहले कांग्रेस ने रोहडू बाजार में रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यालय से एसडीएम कार्यालय तक ढोल-नगाड़ों के साथ रैली निकाली गई। नामांकन भरने के बाद रोहड़ू में जनसभा का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आएगी। रोहड़ू में भी कांग्रेस की जीत तय है। वह एक बार फिर से रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे। सत्ता में वापस आने के बाद अधूरे पड़े सभी कार्यों को पूरा किया जाएगा। क्षेत्र की सभी सड़कों को पक्का करने का कार्य किया जाएगा। रोहड़ू को विकास कार्यों के लिए प्राथमिकता के आधार पर बजट मिला है। उन्होंने बताया कि भाजपा इन चुनावों में एक बार फिर हारेगी। इस दौरान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ईश्वर दास छवारू, वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगत सिंह ठाकुर, जिला परिषद उपाध्यक्ष सुरेंद्र रेटका, प्रकाश चंद रेटका, महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरण दत्ता, पुष्पा काल्टा, युवा कांग्रेस शिमला संसदीय क्षेत्र महासचिव रवि रावत, सुशील चौहान सहित भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें