फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहरों में सिल्ट सफाई की वीडियोग्राफी होगी: औलख

विज्ञापन
विज्ञापन
नहरों में सिल्ट सफाई की वीडियोग्राफी होगी : औलख
विज्ञापन

रामपुर। अल्पसंख्यक कल्याण एवं सिंचाई राज्यमंत्री बलदेव औलख ने कहा कि पूरे प्रदेश में एक अक्तूबर से नहरों की सिल्ट सफाई शुरू होगी। नहरों की सफाई का कार्य वीडियोग्राफी की निगरानी में होगा। पूर्ववर्ती सरकारों में हुए भ्रष्टाचार के कारण ऐसा निर्णय लिया है। उन्होंने कहा मदरसों की दशा सुधारने के लिए सरकार मदरसों में एनसीआरटी की किताबें लगाने पर विचार कर रही है।
लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में राज्यमंत्री औलख ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जहां किसानों के ऋण माफ किए जा रहे हैं, वहीं किसानों के खेत तक पानी पहुंचाने का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। नहरों में सिल्ट सफाई का कार्य बरसात के बाद एक अक्तूबर से शुरू किया जाएगा। सिल्ट सफाई कार्य करवाते समय वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी, ताकि पूर्व सरकारों की तरह भ्रष्टाचार न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार कम खर्चे में अच्छी सफाई कराई जाएगी। रामपुर जिले में बिलासपुर, मिलक, सैदानगर, टांडा, स्वार व शाहबाद आदि क्षेत्रों में भी नहरों सफाई कार्य किया जाएगा। जिसमें भाखड़ा कैनाल, धीमरी कैनाल, क्रमचा माइनर, मिलक माईनर, खंडिया, टांडा, बगी आदि में सफाई कार्य एक अक्तूबर से शुरू होगा। औलख ने बताया कि शासन स्तर से अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। सफाई कार्य में किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाएगा। किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। औलख ने बताया कि सरकार मदरसा शिक्षा में भी सुधार करने के लोएि कवायद शुरू कर रही है। जल्द मदरसों में एनसीआरटी की किताबें लगाकर पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें