फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस से निकला चादर का टुकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

आनी-लूहरी-दलाश रूट पर मंगलवार को जा रही एचआरटीसी बस की बॉडी से एक चादर का टुकड़ा बाहर की ओर गिरकर अलग हो गया। गनीमत रही कि उस समय वहां से कोई और नहीं जा रहा था। वरना नुकसान हो सकता था। ऐसे में बड़ा हादसा बाल-बाल टल गया। उस समय उसमें सफर कर रहे विवेक ठाकुर ने बताया कि बस एचपी 06-7539 आनी-लूहरी-दलाश रूट पर जा रही थी। इस दौरान चलती बस में यह घटना हुई। यह बस रामपुर से भेजी गई थी।
विज्ञापन

बस में बैठी करीब 21 सवारियों को अचानक जोर से आवाज सुनाई दी। इस पर चालक ने बस रोकी। सवारियों ने उतरकर देखा तो चलती बस की बॉडी से चादर का एक हिस्सा ही निकल गया था। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ। इससे पहले भी इस तरह की कुछ घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से आनी क्षेत्र के लिए नई बसें भेजने की मांग उठाई है। उधर, इस बारे में क्षेत्रीय प्रबंधक रामुपर जगरनाथ का कहना है कि रामपुर से आनी को नई बसें ही भेजी जाती हैं। आनी की खस्ताहाल सड़कों पर उनकी बसों के पंचर ढीले हो रहे हैं, जिससे समस्या पेश आ रही है। उन्होंने कहा कि बस की मरम्मत करवा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें