फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में पुड़ग की छात्राएं छाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

कोटखाई खंड स्तरीय चार दिवसीय छात्रा वर्ग की अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। हिमरी स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता के समापन पर जुब्बल-कोटखाई के विधायक एवं सीपीएस रोहित ठाकुर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। खेलकूद प्रतियोगिता में 14 स्कूलों की 194 छात्राओं ने भाग लिया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में पुड़ग स्कूल पहले, बाघी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। कबड्डी में जौणी स्कूल पहले व रतनाड़ी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

खो-खो में गुम्मा स्कूल प्रथम, रावलाक्यार द्वितीय रहा। बैडमिंटन में देवरी खनेटी पहले व रावलाक्यार स्कूल दूसरे, मार्चपास्ट में खनेटी स्कूल पहले, लोकनृत्य में कन्या स्कूल कोटखाई प्रथम व हिमरी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहे। इसके अलावा रोहित ठाकुर ने 10 लाख की लागत से बनने वाले पशु औषधालय भवन हिमरी का शिलान्यास किया। माध्यमिक पाठशाला हिमरी को खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 15-15 हजार रुपये देने की घोषणा की। रोहित ठाकुर ने कहा बगेड़ी-बढेच सड़क की टारिंग के लिए 3.47 करोड़ की स्वीकृत हो गई है। हिमरी पंचायत में गुन्ढा-जबढोग के तहत उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना के तहत 82 लाख तथा उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना बढेच के लिए 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरिजन बस्ती हिमरी के लिए उठाऊ पेयजल पर 32 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने महासू स्कूल की छात्रा की निर्मम हत्या पर शोक प्रकट किया। इस दौरान हिमरी स्कूल की प्रधानाचार्य ललिता राणा, एचपीएमसी के निदेशक लायक राम, प्रधान युवा कांग्रेस जुब्बल-कोटखाई विक्रम कंवर, महासचिव युवा कांग्रेस विक्रांत शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत हिमरी सावित्री वर्मा तथा खेल प्रभारी गोबिंद सावंत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें