फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल का किशोर बाइक लेकर निकला, हादसे में मौत

विज्ञापन
अजीमनगर क्षेत्र के खेमपुर में गमजदा बैठे सड़क हादसे में मृत जीशान के परिजन। संवाद - फोटो : RAMPUR
विज्ञापन
रामपुर। खौद चौकी के नजदीक स्वार रोड पर बाइक सवार चचेरे-तहेरे भाइयों को एक डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक किशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

खेमपुर गांव निवासी भूरा का 14 वर्षीय बेटा जीशान गुरुवार दोपहर खौद चौराहे पर बाइक से जा रहा था। उसके साथ उसका चचेरा भाई सरफराज भी बाइक पर बैठा था। बताते हैं जीशान जैसे ही बहादुरगंज से आगे निकला तो पीछे से आ रहे एक डंपर अनियंत्रित होकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों भाई जमीन पर जा गिरे और जीशान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर खौद चौकी प्रभारी श्रीकांत सत्यार्थी घटनास्थल पर पहुंच गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और जीशान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे की सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। आरोपी डंपर चालक की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

जीशान का फाइल फोटो।- फोटो : RAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें