फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur News: मरम्मत के नाम पर 13.50 करोड़ का खर्चा, फिर भी बिजली मार रही झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। बिजली विभाग ने मरम्मत के नाम पर जिले में 13.50 करोड़ रुपये के काम कराए हैं, फिर भी बिजली व्यवस्था ध्वस्त है। बारिश में तो सप्लाई ही ठप हो जाती है। बारिश के दाैरान अब तक कई बार पोल गिरने और फाल्ट होने से कई-कई घंटे बत्ती गुल हो चुकी है। ओवरलोडिंग के कारण एक जून से अब तक यानी 35 दिन में 147 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में ट्रांसमिशन पनवड़िया, टांडा, लालपुर, बिलासपुर, शाहबाद से बिजलीघरों को इस समय 135 मिलियन यूनिट बिजली मिल पा रही है, जबकि डिमांड काफी ज्यादा है। इसके कारण अघोषित बिजली कटौती से शहर के साथ ग्रामीण इलाकों के लोग बेहद परेशान हैं। बिजली सुधार के लिए जो कार्य बिजनेस प्लान के तहत कराए जा रहे थे, वह भी पूरे नहीं हो पाए हैं।
विभाग का दावा है कि 80 प्रतिशत काम हो चुका है और यह सभी कार्य 13.50 करोड़ से कराए गए हैं। दावा यह था कि काम पूरे होने के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार आएगा और सप्लाई बाधित नहीं होंगी लेकिन बारिश के दाैरान अब तक जिलेभर में 147 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। केमरी, बिलासपुर, टांडा और मिलक समेत कई इलाकों में फाल्ट हो चुके है।
विज्ञापन

सरकार का आदेश है कि शहर को 24 घंटे और ग्रामीण इलाकों को 18 घंटे बिजली सप्लाई मिलनी चाहिए लेकिन हालात यह हैं कि शहर को 18 घंटे भी बिजली मिलना मुश्किल है। ग्रामीण इलाकों में 15 घंटे ही बिजली आपूर्ति की जा रही है। आने वाले दिनों में लाइनलॉस और ओवरलोडिंग की समस्या और बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें