फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार, बंद उद्योग चालू कराना और महिला सम्मान होगी प्राथमिकता: जयाप्रदा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी और पूर्व सांसद जयाप्रदा ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि सांसद चुने जाने के बाद युवाओं को रोजगार, बंद उद्योग चालू कराना और महिला सम्मान उनकी प्राथमिकता होगी।
उत्सव पैलेस में प्रेसवार्ता के दौरान जयाप्रदा ने कहा कि रामपुर में जो उद्योग-कारोबार बंद हो गए हैं उन्हें जीतने के बाद चालू करांएगी। जरी-जरदोजी के कारीगरों को उचित मूल्य मिले इसके लिए भी काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे हर वर्ग, जाति, धर्म का आशीर्वाद चाहिए, जिससे मैं सेवा कर सकूं। एक नेता मेरा अपमान करता है लेकिन, जनता मुझे आशीर्वाद देकर सेवा करने और जीने का मौका दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि रामपुर छोड़कर अब कहीं नहीं जाऊंगी, यहीं रहकर सेवा करूंगी। कहा कि आजम खां ने रैन बसेरा उजाड़ दिया, जो भी गरीबों पर जुल्म हुए हैं उसका जवाब जनता मुझे वोट देकर ले। कहा कि आजम खां की आदत है डरा-धमकाकर जीतने की, भ्रष्टाचार करने और अपने लोगों को ठेके देने की, जमीन हड़पने की, हमने जमीन हड़पकर यूनीवर्सिटी नहीं बनाई। उन्होंने महिलाओं से सम्मान के लिए और हर वर्ग से वोट अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें