फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी रूड़की के मॉडल प्लान से बनेगा लोअर सैंजनी बैराज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर क्षेत्र के किसानों की सिंचाई की समस्या दूर करने के लिए लोअर सैंजनी बैराज का निर्माण होगा। शासन ने बैराज निर्माण के लिए करीब 42 करोड़ का बजट मंजूर कर दिया है। जिसके बाद बैराज निर्माण के लिए सिंचाई विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू की गई है।इससे आठ दर्जन से ज्यादा गांवों को लाभ मिलेगा। निर्माण कार्य शुरू कराने से पूर्व बैराज के मॉडल पर आईआईटी रूड़की में मॉडल स्टडी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

बिलासपुर क्षेत्र में बह रही लोअर सैंजनी पर बैराज का निर्माण किया जाएगा। बैराज के निर्माण के लिए मॉडल पर स्टडी शुरू कर दी गई है। आईआईटी रूड़की द्वारा बनाए जा रहे मॉडल में 42 मीटर वाटर वियर के बैराज में बनने वाले गेट-दर्रे से लेकर अन्य बिन्दुओं को तैयार किया जा रहा है। एक्सईएन सिंचाई नवीन कुमार सिंह ने बताया कि लोअर सैंजनी बैराज निर्माण के लिए स्वीकृत 41.42 करोड़ की धनराशि में से कार्य शुरू करने के लिए 50 लाख रुपये का बजट मिल भी चुका है। इस बजट से निर्माण कार्य के प्रारंभिक कार्य किए जा रहे हैं। लोअर सैंजनी बैराज के मॉडल पर आईआईटी रूड़की में स्टडी चल रही है, जो कि लगभग फाइनल स्टेज पर है। इसमें छह-छह मीटर के सात गेट यानि दर्रे बनाए जाएंगे। इससे क्षेत्र के बड़े कृषि क्षेत्रफल के किसानों को लाभ मिलेगा। बैराज को शीघ्र ही पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें