रामपुर। अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने बाजारों में अतिक्रमण के खिलाफ प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि शहर के प्रमुख बाजारों मिस्टन गंज, चाकू बाजार, किला क्षेत्र समेत अन्य बाजारों में दुकानदारों ने सड़कों पर सामान रखकर अस्थायी अतिक्रमण किया हुआ है। जिससे लोगों को जाम की परेशानी का सामना करना पड़ता है। संगठन ने बाजारों से अतिक्रमण हटाने की मांग की। इस दौरान सैय्यद विक्की मियां, फाइज मियां, नईम मियां, मोनिस मियां, राशिद, आरिफ, शारिक, वसीम, भूकन, छत्रपाल आदि मौजूद रहे।