फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़पुरा शुमाली और मुड़िया गांव में दो घरों से चार लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र में चोर दो घरो को निशाना बनाकर वहां से नकदी और जेवर सहित चार लाख का माल समेट कर ले गए। जाग होने पर गांव के लोगों ने फायरिंग कर दी। इस मामले में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र के बढंपुरा शुुमाली निवासी शुभान सऊदी अरब में काम करता है।रविवार को उसके भतीजे की शादी का कार्यक्रम हुआ था। काफी रिश्तेदार उसके घर में आकर रुके थे। रात के समय चोरों ने घर पर धावा बोल दिया। उसके बाद चोर घर से चार लाख माल समेट कर ले गए। इस दौरान एक युवती से कुंडल खीचतें समय युवती की आंख खुल गइ्र। उसके शोर मचाने पर आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। उसके बाद गांव के लोगों के एकत्र हो जाने पर फायरिंग कर दी। लेकिन चोर जब तक वहां से फरार हो चुके थे। उसके बाद चोर मुड़िया गांव में सीढ़ी के सहारे बुधा के घर से संदूक चुराकर जंगल में ले आए। उसमे रखा सारा सामान चुराकर ले गए। दिन निकलने पर लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी आ गई। उसके बाद चोरों को तलाश किया। लेकिन पता नही चल सका। इस मामले में पुलिस को तहरीर दे दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें