फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को ब्लाकवार लगेंगे शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को ब्लाकवार लगेंगे शिविर
विज्ञापन

रामपुर।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए जुलाई माह के पहले सप्ताह तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान में हर ब्लाक में कम से कम चार बार शिविरों का आयोजन कर किसानों की फसल का बीमा किया जाएगा। मामूली प्रीमियम किसानों को प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद होने पर बड़ा मुआवजा मिलेगा। शिविरों के माध्यम से बिना क्रेडिट कार्ड वाले किसानों को शत-प्रतिशत योजना से जोड़ने की कवायद की जाएगी।
विज्ञापन

किसान की मेहनत के बावजूद कई बार प्राकृतिक आपदा के कारण उसकी फसल बर्बाद हो जाती है। जिससे उसे काफी नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों को ऐसी स्थिति में आर्थिक मदद मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना संचालित की जा रही है। योजना के तहत किसानों से एक मामूली प्रीमियम पर उनकी फसल को बीमा हो जाता है। इस बार सरकार ने इसकी जिम्मेदारी टाटा-एआईजी कंपनी को दी है। क्रेडिट कार्ड वाले किसानों का प्रीमियम उनके खाते से स्वत: कट जाता है लेकिन, ऐसे हजारों किसान हैं, जिनके पास किसान क्रेडिट कार्ड नहीं है। इन किसानों की फसल पर प्राकृतिक आपदा की मार पड़ने पर राहत पहुंचाने के लिए बीमा किया जाएगा। ऐसे किसान जिन पर क्रेडिट कार्ड नहीं उनकी फसल को बीमे से सुरक्षित करने के लिए जिले में 4 जुलाई तक अभियान चलाकर शिविर लगाए जाएंगे। योजना के तहत उड़द, धान और बाजरा की फसल का बीमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें