फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक कल्याण मेले में दिखी योगी सरकार की उपलब्धिकी झलक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोक कल्याण मेले में दिखी योगी सरकार की उपलब्धि की झलक
विज्ञापन

रामपुर।
योगी सरकार के एक साल पूरा होने के अवसर पर सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों एवं नीतियों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए तीन दिवसीय लोक कल्याण मेले की शुरुआत हो गई। इस दौरान मेले में सरकार के कामकाज के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी मैदान में बुधवार से तीन दिवसीय लोक कल्याण मेले की शुरुआत हुई। मेले का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश चंद्र गंगवार एवं जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने किया। इस दौरान राजकीय खुर्शीद बालिका इंटर कालेज एवं नेहरू नगर पालिका कन्या इंटर कालेज की छात्राओें ने स्वागत गीत एवं देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्वच्छता संबंधी कठपुतली कार्यक्रम कर लोगों को शौचालय निर्माण एवं उसके उपयोग के लिए जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त विधवा पेंशन, वृृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन पेंशन सहित विभिन्न आवासीय एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित 50 से अधिक लोगों को स्वीकृृति पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास की नीति के आधार पर कार्य कर रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि लोक कल्याण मेले में लगाये गए विभिन्न स्टालों के माध्यम से आमजन को कृृषि, पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों की विस्तृृत जानकारी प्राप्त होती है, जिसका अनुकरण करके सामान्य व्यक्ति विभिन्न क्षेत्रों में अपने प्रयास से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। बाद में 16 से अधिक स्टालों का भ्रमण किया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से जन सामान्य में एक साल-नई मिसाल से संबंधित प्रचार साहित्य का वितरण किया गया। एडीएम प्रशासन उमेश कुमार मंगला, सीएमओ डा. सुबोध कुमार शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट ओम प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें