बीमार बना सकती है बेमौसम बारिश
रामपुर। बेमौसम बारिश आपको कहीं बीमार कर दे। मौसम के लगातार बदलाव बच्चों व बुजुर्गों की सेहत पर बुरा असर डाल रहा है। अप्रैल का महीना शुरू हो चुका है। मौसम में बदलाव हो रहा है। इस बीच बेमौसम बारिश किसान से लेकर आमजन को नुकसान पहुंचा रही है। बेमौसम बारिश जहां किसानों का दिल दहला रही है। वहीं, रुक-रुक कर हो रही बारिश खासतौर से बच्चों की सेहत को बिगाड़ का काम कर रही है। जिला अस्पताल में ही सर्दी, जुकाम और खांसी के रोगी बढ़ने लगे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डा. मुनीष गुप्ता का कहना है कि बदलते मौसम में बच्चे ठंडे पानी का इस्तेमाल न करें। उबला हुआ या फिर ताजा पानी पीएं। खान-पान पर भी ध्यान दें। इसी तरह डा.कुलदीप चौहान का कहना है कि बुजुर्गों को भी अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए। बदलता मौसम सर्दी, जुकाम व बुखार को दस्तक दे सकता है। उनका कहना है कि हमेशा ताजा भोजन करें।