फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवजी के द्वादश ज्योतिर्लिंगों के अवतारों का वर्णन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवजी के द्वादश ज्योतिर्लिंगों के अवतारों का वर्णन किया
विज्ञापन

रामपुर। श्री शिव महापुराण कथा में बृहस्पतिवार को द्वादश शिव ज्योतिर्लिंगों का वर्णन किया गया। इनके दर्शन व पूजन के महत्व को श्रद्धालुओं को बताया गया। बृहस्पतिवार को कथा का विराम हो गया और शुक्रवार को भंडारा होगा।
विज्ञापन

कृष्णा विहार में श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को कथा विराम दिवस पर कथा व्यास पवन कौशिक महाराज ने द्वादश शिव ज्योतिर्लिंगों के महत्व का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि पहले अवतार सोमनाथ के दर्शन व पूजन से कुष्ठ जैसे रोग का भी निदान हो जाता है। दूसरे अवतार मल्लिकार्जुन के पूजन व दर्शन से अभीष्ठ फल की प्राप्ति होती है। महाकालेश्वर के दर्शन से काल का भय नहीं रहता है। इसी प्रकार कथा व्यास ने शेष अवतारों के महत्व का भी विस्तार से वर्णन किया। अंत में श्रद्धालुओं ने शिव महिमा का गुणगान करते हुए गीत गाए। इस दौरान पूर्व मंत्री शिवबहादुर सक्सेना, रामदत्त शर्मा, राममुरारी लाल शर्मा, मुनेश कुमार शर्मा, भगवत सरन राठौर, सीताराम शर्मा, सुभाष सक्सेना, मुनीश चंद्र शर्मा, सुरेश शर्मा, प्रेमपाल यादव, अमर, अमित शर्मा, अतुल कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें