फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लैग- जीएसटी के बाद लड़खड़ाया हुआ है बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरी दुपहिया वाहनों की कीमत, फिर भी गायब ग्राहक
रामपुर। वाहन बाजार के लिए जीएसटी संजीवनी बनकर आ सकता है। दुपहिया वाहनों की कीमतों में दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट आने के बाद वाहन बाजार में चमक आने की उम्मीद जताई जा रही है,लेकिन अभी वाहन बाजार से ग्राहक गायब हैं। इसकी वजह कंपनियों द्वारा नए लुभावने आफर बताए गए हैं।
विज्ञापन

जीएससटी लागू हो चुका है। जीएसटी यानि वस्तु एवं सेवाकर लागू होने के बाद से भले ही आम व्यापारी वर्ग परेशान दिख रहा हो,लेकिन आटो मोबाइल खासतौर से दुपहिया वाहनों के बाजार में कुछ अलग उम्मीद जगी है। वाहन बाजार पूरी तरह नए सिरे से तैयारी में जुट गया है। जीएसटी लागू होने के बाद से दोपहिया वाहनों की कीमतों में दो से तीन फीसदी तक की गिरावट महसूस की गई है। बाइक कंपनियों ने नए-नए आफर देकर ग्राहकों को लुभावने की कोशिश की है। दो फीसदी कीमते गिरने के बाद बाइक व स्कूटी की कीमतों में 1200 से लेकर 4700 रुपये तक की गिरावट हुई है। यानि कुल मिलाकर वाहन बाजार संचालकों को जीएसटी से वाहन बाजार में उत्साह आने की उम्मीद है। हालांकि जीएससटी लागू हुए महज तीन दिन ही हुए हैं,जिसकी वजह से लोगों को वाहनों के सस्ता होने की जानकारी तक नहीं है। यही वजह है कि ग्राहक अभी दुपहिया वाहन बाजार से गायब हैं। संचालकों का मानना है कि ग्राहकों को अभी जागरुक होने की जरूरत है और जैसे ही बाजार मूवमेंट में आएगा तब जाकर स्थिति और साफ हो जाएगी। जीएसटी से वाहन बाजार चमकने की उम्मीद फिलहाल नजर आ रही है। ऐसा रामपुर के दोपहिया वाहन विक्रेता भी मानते हैं। उनका मानना है कि जीएसटी आटो मोबाइल क्षेत्र के लिए संजीवननी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें