रामपुर। गर्मी और तेज धूप के बीच ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों का सफर दूभर हो गया है। बृहस्पतिवार को 13 ट्रेनें देरी से रामपुर पहुंचीं, जिससे यात्रियों को स्टेशन पर घंटों इंतजार करना पड़ा।
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 1 घंटा 53 मिनट, पद्मावत एक्सप्रेस 1 घंटा 33 मिनट, नौचंदी एक्सप्रेस 3 घंटे 6 मिनट, सत्याग्रह एक्सप्रेस 1 घंटा 13 मिनट, शहीद एक्सप्रेस 48 मिनट, बाघ एक्सप्रेस 37 मिनट, दून एक्सप्रेस 34 मिनट, जनसेवा एक्सप्रेस 20 मिनट, आला हजरत एक्सप्रेस 9 मिनट, राप्ती गंगा एक्सप्रेस 18 मिनट तथा अवध असम एक्सप्रेस 2 घंटे 10 मिनट देरी से पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस 19 मिनट विलंब से चली।
स्टेशन अधीक्षक मो. आजम ने बताया कि अन्य जिलों में पटरियों पर कार्य चल रहा है। इसी कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है और कुछ ट्रेनें देरी से पहुंच रही हैं।