रामपुर।जिला कारागार में बंद 13 बंदियों को शासन के आदेश पर आठ सप्ताह के लिए रिहा कर दिया गया है। सभी को पुलिस अपनी कस्टडी में लेकर उनके घरों को छोड़ने कि लिए रवाना हो गई। अब तक जिला कारागार से कैदी और बंदी मिलाकर 202 लोग आठ सप्ताह के लिए छोड़े जा चुके हैं।
कोरोना वायरस के चलते पूरे देश भर में 21 दिन का लॉकडाउन कर दिया गया था।लोगों से घर में रहने की अपील की थी।इसके साथ ही शासन ने जिला कारागार में बंद सात साल से कम सजा वाले बंदियों और कैदियों को आठ सप्ताह के लिए पैरोल पर रिहा करने के आदेश दिए थे।इसके बाद से बंदियों को छोड़ जा रहा है।शुक्रवार को 13 बंदियों को रिहा किया गया।सभी को पुलिस कस्टडी में दिया गया।जेल अधीक्षक पीडी सलोनिया ने बताया कि शासन से आदेश मिलने के बाद बंदी और कैदियों को मिलाकर अब 202 लोगों को पैरोल पर आठ सप्ताह के लिए रिहा किया चुका है। ऐसे बचे बंदियों को और अभी छोड़ा जाना है। अब 13 अप्रैल को आगे की कार्रवाई होगी।