फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता से किए सभी वायदे पूरे होंगे

Sun, 06 Jan 2019 11:18 PM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
विज्ञापन
लखीमपुर गांव में ओवरहैड टैंक का फीता काटकर शिलान्यास करते राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख। अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 बिलासपुर के लखमीपुर गांव में ओवरहेड टैंक ( पानी की टंकी ) के शिलान्यास का भूमि पूजन उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री सरदार बलदेव सिंह औलख द्वारा किया गया। इस अवसर पर राज्य मंत्री ने कहा कि जनता से किए गए सभी वादे पूरे किए जाएंगे।  

शिलान्यास कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने कहा कि उनका वादा विकास से है विकास उनकी प्राथमिकता में है। चाहे वह बुनियादी विकास हो सड़क बिजली पानी का हो चाहे वह सुरक्षा से संबंधित हो या वह सामाजिक विकास हो वह उसके लिए हमेशा कटिबद्ध रहे हैं और हमेशा तत्पर हैं। कहा कि भाजपा सरकार में सड़कों का जाल बिछ चुका है , 14 इंटर कॉलेज बन रहे हैं जिसमें पांच बालिकाओं के लिए हैं और 9 संयुक्त इंटर कॉलेज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


65 ट्यूबवेल भी लग रहे हैं , सैंजनी डैम का कार्य चल रहा है भाखड़ा डैम का सौंदर्यीकरण का कार्य चल रहा है। सारी नहरों की सफाई हो चुकी है। बिजली की व्यवस्था अच्छी करने के लिए मिलक के खमरिया में एक बिजली घर बन रहा है। बिलासपुर में मुख्य जगहों पर कैमरे की निगरानी भी शुरू हो चुकी है। इस अवसर पर कश्मीर सिंह, पलविंदर सिंह, कुलवंत औलख, बलविंदर सिंह, दिलबाग सिंह, दलजीत सिंह, हेमराज, नारायणदास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें