फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंवेस्टर्स समिट के बाद जिले में उद्योगों ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। जिले में दम तोड़ रहे उद्योगों के लिए इंवेस्टर्स समिट संजीवनी के समान साबित हुई है। फरवरी माह में हुए इंवेस्टर्स समिट के बाद जिले में उद्योगों की स्थापना की रफ्तार तेजी से बढ़ी है। जिले में 50 करोड़ निवेश से मेंथा, आटा प्लाई कचरे के बुरादे को उपयोगी बनाने की इकाइयों की स्थापना हो चुकी है। यह इकाइयां उत्पादन के लिए भी तैयार हैं और अब इन सभी इकाइयों में इसी माह से उत्पादन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

फरवरी माह में सूबे की राजधानी लखनऊ में प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया गया था। इस समिट में शामिल हुए कई उद्योगपतियों ने रामपुर में भी निवेश में रुचि दिखाई और अपनी-अपनी इकाइयों की स्थापना के लिए सरकार को प्रस्ताव तैयार कर भेजा। जिसमें से हाल ही में खट्टर इडिबल ऑयल इंडस्ट्री को खाद्य तेल की फैक्ट्री लगाने की प्रक्रिया पूर्ण होने की सरकार ने घोषणा कर दी है। खट्टर इडिबल ऑयल इंडस्ट्री डेढ़ सौ करोड़ से उद्योग स्थापित करेगी और पांच सौ लोगों को प्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी। इस बीच जिले में पहले से चल रही इकाई स्थापना की प्रक्रिया में मेंथा व्यवसायी विष्णु कपूर की पनवड़िया के निकट मेंथा फैक्ट्री, मैक इंडस्ट्री की रामपुर-केमरी मार्ग पर फ्लोर मिल और स्वार में प्लाईवुड-लकड़ी के बुरादे की फैक्ट्री का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इन इकाइयों की स्थापना करीब 50 करोड़ से की गई है और यह उत्पादन के लिए तैयार हैं।

मोदी ग्रुप समेत कई कंपनियां करेंगी सौ करोड़ का निवेश
रामपुर। जिले में बिजली चलित बाइक-रिक्शा को असेंबल्ड करने समेत कई और अन्य उद्योग स्थापित होंगे। इसमें मोदी ग्रुप समेत कई कंपनियां जिले में करीब सौ करोड़ का निवेश करेंगी। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। शासन से मंजूरी मिलते ही इन इकाइयों की स्थापना के लिए एमओयू साइन होने पर जिले में सौ करोड़ के उद्योग और खड़े हो जाएंगे। जिससे लोगों को रोजगार मिलेगा। इन प्रस्तावित उद्योगों में मोदी इंडस्ट्री की ई-रिक्शा और ई-बाइक असेंबल्ड इकाई के साथ ही कई प्लाईवुड और वीनियर इकाइयां, राइस मिल व अन्य उद्योग शामिल हैं। इसके साथ ही नगर की टोमाटो सॉस निर्माता इकाई पीजे फूड का भी पांच करोड़ से विस्तार प्रस्तावित है। जिससे जिले में उद्योगों को नई ऊंचाई मिलेगी और हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन

---
जिले में 50 करोड़ के निवेश से पांच इकाइयां तैयार हो चुकी हैं और उत्पादन के लिए तैयार हैं। सौ करोड़ के बड़े प्रोजेक्ट का प्रस्ताव प्रक्रिया में है। - एसके शर्मा, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें