फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाउड स्पीकर के लिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)।
विज्ञापन

चुनाव में उतरे प्रत्याशी इस बार रैली और लाउड स्पीकर के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चुनाव आयोग के निर्देशों और नई वेबसाइटों के बारे में प्रत्याशियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से चुनाव कार्यालय आनी की ओर से मंगलवार को एसडीएम सभागर में दोपहर चार बजे के बाद प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम आनी पंकज शर्मा ने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2017 के विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग की ओर से इस बार कई निर्देश तथा नई वेबसाइट जारी की गई हैं। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान राजनीतिक पार्टियां अथवा अन्य कोई भी निर्दलीय प्रचार के लिए रैली तथा लाउड स्पीकर के लिए आवेदन व इसकी अनुमति ऑनलाइन ले सकेेंगे। इसके लिए वेबसाइट लांच की गई है। उन्होंने बताया कि अमुक प्रत्याशी को अपने नामांकन के समय इस बार नागरिकता और नो डयूज का हल्फनामा भी प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने सभी पार्टियों के प्रत्याशियों, कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों से चुनाव आयोग की आदर्श आचार संहिता का पालन करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें