फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित जगह पर बसें न रुकने से छात्र परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

झाकड़ी और ज्यूरी क्षेत्र से रामपुर कॉलेज आने वाले छात्रों को बस सेवा समय पर नहीं मिलने से कॉलेज पहुंचने में देरी हो रही है, जबकि महाविद्यालय में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं। एबीवीपी ने आरोप लगाया कि एचआरटीसी की बसें निर्धारित स्थान पर नहीं रुक रही हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

एबीवीपी रामपुर इकाई अध्यक्ष अभी राणा, पूर्व सचिव शेखर नेगी, इकाई सचिव रवि शर्मा, उपाध्यक्ष मुकेश कश्यप, छात्रा प्रमुख पायल, मीडिया प्रमुख अलका, उपासना, अनिल, रजत, सुरेश सैनी सहित अन्य छात्रों ने कहा कि बसों के समय पर न मिलने से छात्रों की परीक्षा छूट रही है। इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाना चाहिए, ताकि छात्रों को परीक्षा देने में कोई समस्या न हो। उन्होंने एचआरटीसी चालकों पर मनमानी करने का आरोप लगाया। कहा कि बस के खाली होने पर भी वे बसों को नहीं रोक रहे, जिसका खामियाजा कॉलेज आने वाले छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। ऐसे में जब इस बारे उन्होंने रामपुर अड्डा प्रभारी से बात की तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि ऐसी कोई भी समस्या नहीं है। एबीवीपी ने परिवहन निगम प्रबंधन को चेताया है कि यदि छात्रों की समस्या का समाधान जल्द नहीं निकाला गया तो झाकड़ी और ज्यूरी से आने वाले छात्रों को मजबूरन निगम के प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें