फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने फूंका आतंकवाद का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
भाकियू ने फूंका आतंकवाद का पुतला
विज्ञापन

शाहबाद (रामपुर)। देश में आए दिन हो रही आतंकवादी घटनाओं के विरोध में भारतीय किसान यूनियन ने पुतला फूंककर विरोध जताया। इसके बाद संगठन ने एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के मंडल सचिव परशुराम शर्मा के नेतृत्व में किसान पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में एकत्र हुए। यहां पर किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में आए दिन आतंकवादी हमले हो रहे हैं। हाल ही में अमरनाथ यात्रियों पर भी आतंकी हमला हुआ। आतंकवादियों के खिलाफ सरकार को कठोर कार्रवाई करनी चाहिए। इसके बाद किसान ढकिया चौराहे पर पहुंचे और आतंकवाद का पुतला फूंककर नारेबाजी की। पुतला फूंकने के बाद संगठन ने सात मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। पुतला फूंकने वालों में खलील अहमद, प्रेमपाल यादव, महेंद्र यादव, आराम सिंह, शिशुपाल, नरेश यादव, खुशीराम, भूरे यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें