फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक फेल होने से टेंपो खड़े डंपर से टकराया, 12 घायल

सार

शाहबाद- रामपुर रोड पर शुक्रवार को दिन में 11 बजे के करीब टेंपो खड़े डंपर में टकरा गया।टेंपो में सवार चार बालक-बालिकाओं समेत बारह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।चिकित्सकों ने फूल जहां, टेंपो चालक अशरफ, मनोज और यूसुफ की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहबाद (रामपुर)। शाहबाद- रामपुर रोड पर शुक्रवार को दिन में 11 बजे के करीब टेंपो खड़े डंपर में टकरा गया। टेंपो में सवार चार बालक-बालिकाओं समेत बारह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार के बाद चार को रेफर कर दिया। हादसे के पीछे टेंपो का ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के गुगई गांव निवासी एक परिवार के इकबाल इनकी पत्नी फूलजहां, गुलशन, शाने आलम, राबिया, शेबू (5), करीम (7), फैजान (8) और मुर्तजा (4) अपनी रिश्तेदार के यहां बरेली के सिरौली आए थे। वापस टेंपो में सवार होकर जा रहे थे। जबकि इसी टेंपो में सवार होकर संभल के कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के छावड़ा गांव निवासी मनोज मीरगंज एक मुकदमे की तारीख पर जा रहे थे। साथ ही इसी टेंपो में मीरगंज थाना क्षेत्र के परोरा गांव निवासी यूसुफ भी टेंपो में सवार थे। सभी टेंपो सवारों के मुताबिक शाहबाद-रामपुर रोड स्थित रेवड़ी के निकट अचानक टेंपो का ब्रेक फेल हो गया।बरेली के सिरोली निवासी टेंपो चालक अशरफ अपना नियंत्रण खो बैठा। टेंपो के अनियंत्रित होने के बाद खड़े डंपर में टेंपो जा टकराकर पलट गया। टेंपो के पलटने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर हादसे को देखकर दौड़ पड़े। पलटी हुई टेंपो के अंदर से सभी घायलों को निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने फूल जहां, टेंपो चालक अशरफ, मनोज और यूसुफ की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें