फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत के लिए 119 उम्मीदवारमैदान में डटे

Sat, 10 Oct 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के लिए तीसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया शनिवार को पूरी कर ली गई। शनिवार को 19 प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान से हटने की घोषणा कर दी। अब तीसरे चरण में जिला पंचायत के लिए कुल 119 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। तीसरे चरण के लिए 17 अक्तूबर को मतदान होगा। तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन



पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 17 अक्तूबर को सैदनगर और बिलासपुर क्षेत्र के जिला पंचायत के वार्डों के साथ ही क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मतदान होना है। तीसरे चरण के लिए सैदनगर और बिलासपुर क्षेत्र के जिला पंचायत के एक से पांच और 14 से 17 तक के वार्डों के लिए पिछले दिनों नामांकन दाखिल हुआ था।


नामांकन-पत्रों की जांच में एक पर्चा खारिज कर दिया गया था। शनिवार को तीसरे चरण के लिए नामांकन पत्रों को वापस लेने का दिन था। दोपहर तीन बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया हुई। सैदनगर और बिलासपुर से कुल 19 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। चुनाव मैदान में कुल 119 प्रत्याशी बचे हैं।
विज्ञापन



निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि जिला पंचायत के नौ वार्डों के लिए कुल 139 लोगों ने नामांकन दाखिल किए थे। 19 ने नाम वापस ले लिए। एक पर्चा खारिज पहले ही खारिज किया जा चुका है। कुल 119 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। इन सीटों पर मतदान 17 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें