फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर लोकसभा सीट पर नवाब जुल्फिकार अली खां रहे सबसे लंबे समय तक काबिज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रामपुर। लोकसभा चुनावों को सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। एनडीए अपना कुनबा बचाने में लगा है तो विपक्षी दल महागठबंधन को लेकर प्रयासरत हैं। लेकिन, बात अगर रामपुर की हो यहां पर सबसे लंबे समय तक सांसद के रूप में लोकसभा कार्यकाल पूरा करने वाले नवाब सैय्यद जुल्फिकार अली खां रहे। नवाब सैय्यद जुल्फिकार अली खां रामपुर से पांच बार लोकसभा सांसद चुने गए, इस दौरान उन्होंने करीब 21 साल का कार्यकाल पूरा किया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं और माहौल तैयार है। कभी भी आचार संहिता लागू किए जाने की अटकलों के बीच सियासी दल कुर्सी हासिल करने को गठजोड़ में लगे हुए हैं। लोकसभा चुनावों को लेकर रामपुर की तस्वीर भी काफी रोचक रही है। अब तक हुए 15 लोकसभा चुनावों के परिणामों पर नजर दौड़ाई जाए तो अब तक सबसे लंबा समय नवाब परिवार से ही कोई न कोई सदस्य लोकसभा कुर्सी पर काबिज रहा है। व्यक्तिगत रूप से बात की जाए तो साल 1967, 1971, 1980, 1984 और 1989 में पांच बार जीत दर्ज कर नवाब सैय्यद जुल्फिकार अली खां ने करीब 21 साल तक लोकसभा सांसद की कुर्सी संभाली। इसमें चार बार वो कांग्रेस के टिकट पर सांसद रहे। वहीं सबसे कम समय तक लोकसभा सांसद भारतीय जनता पार्टी के मुख्तार अब्बास नकवी रहे। मुख्तार अब्बास नकवी साल 1998 में लोकसभा सांसद चुने गए थे और केंद्र सरकार में सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री का पदभार संभाला था लेकिन, यह सरकार 13 माह ही चल सकी और जब दोबारा 1999 में चुनाव हुए तो कांग्रेस से चुनाव लड़ीं नवाब परिवार की बेगम नूरबानो ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें