फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन की सूचना पर पुलिस और राजस्व की टीम ने मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
मसवासी (रामपुर)। चौहद्दा और बेलबाड़ा कोसी नदी घाट पर अवैध खनन की सूचना पर शनिवार की देर रात छापा मारा। पुलिस को देखकर खनन कारोबारी रेत से भरी पिकअप सहित फरार हो गए। पुलिस और राजस्व विभाग की टीम बिना किसी कार्रवाई के वापस लौट आई।
विज्ञापन

मानसून सीजन में खनन पर रोक होने के बाद अवैध खनन के कारोबारी खनन कर रहे हैं। चौहद्दा और बेलवाड़ा में कोसी नदी घाट से पिकअप और बैल बुग्गी में रेत भरकर जगह-जगह डंप किया जा रहा है। पुलिस इस पर रोक लगाने में नकाम सिद्ध हो रही है। शनिवार की रात भी पुलिस को सूचना मिली कि चौहद्दा और बेलवाड़ा में अवैध खनन हो रहा है। इसके बाद पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस आता देखकर खनन कारोबारी रेत से भरी पिकअप सहित फरार हो गए। चौकी इंचार्ज महेश पाल सिंह ने बताया की लगातार कोसी नदी क्षेत्र में राजस्व कर्मियों के साथ गश्त की जा रही है। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें