फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांव ड़ियों की सुरक्षा को मजिस्ट्रेट की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सावन माह में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा को मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। साथ ही पुलिस व्यवस्था को भी मुकम्मल कराने को कहा है।
विज्ञापन

सावन माह शुरू होने जा रहा है। इसको देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा का प्लान तैयार करना शुरू कर दिया है। जिले भर में कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। रामपुर में पंजाबनगर, भमरौवा, रठौंड़ा एवं अन्य मंदिरों में कांवड़ियों की भीड़ लगी रहती है। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई हैं, इसके तहत उप जिलाधिकारी राकेश कुमार के साथ सचिव, जिला सहकारी समिति वकील वर्मा को भमरौआ मंदिर पर, तहसीलदार सदर विमल कुमार शुक्ला एवं नायब तहसीलदार रामवीर सिंह को पंजाबनगर मंदिर पर, तहसीलदार मिलक अशोक कुमार सिंह एवं नायब तहसीलदार मोनालिसा जौहरी को रठौंड़ा मंदिर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया हैं। इसी प्रकार जिला समाज कल्याण अधिकारी सुमन कुमार को कोसी पुल से आंबेडकर पार्क तक, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अभिषेक कुमार को आंबेडकर पार्क से ग्राम पनवड़िया तक, जिला कृृषि अधिकारी चंद्रगुप्ता सागर को राम-रहीम पुल से पंजाबनगर तक एवं जिला गन्ना अधिकारी हेमराज सिंह को धमौरा चौराहे से रठौंड़ा मंदिर तक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए तैनात किया गया हैं। उन्होंने बताया कि सभी मजिस्ट्रेटों के साथ प्रमुख मंदिरों, स्थानों पर आवश्यक पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी पूर्व में दिये गये निर्देशानुसार निर्धारित स्थान पर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने नगर मजिस्ट्रेट को भी श्रावण मास में होने वाले पर्वों पर नगर क्षेत्र एवं नेशनल हाईवे पर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए उत्तरदायी होंगे तथा अद्यतन स्थिति से उच्चाधिकारियों को समय-समय पर यथास्थिति से सूचित करेंगे। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) उमेश कुमार मंगला को संपूर्ण जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रभारी के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें