पति के दोस्त के संग गायब विवाहिता
सैदनगर (रामपुर)। निकाह के नौ माह बाद रुखसती नहीं हुई थी,लेकिन इस बीच विवाहिता पति के दोस्त के संग फरार हो गई। विवाहिता के पिता की ओर से अजीमनगर थाने में तहरीर दी गई है। आरोप है कि विवाहिता के पति ने ही उसकी बेटी को अपने दोस्त के साथ फरार करा दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। एक गांव की युवती का निकाह 16 अगस्त 2017 को उसके पड़ोसी युवक के साथ निकाह हुआ था। प्रेम संबंध के चलते यह निकाह हुआ था। निकाह तो करा दिया गया,लेकिन रुखसती नहीं हुई थी। रुखसती अगस्त 2018 में होनी निश्चित हुई थी। निकाह के बाद पति पत्नी अलग-अलग रहने लगे। इस बीच पति के दोस्त का उसके घर पर आ जाना लगा रहा। टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी यह युवक अक्सर विवाहिता के घर आया जाता था। बताया जाता है कि तभी दोनों के प्रेम संबध हो गए। दस मई को टांडा निवासी दोस्त अपने दोस्त की पत्नी को लेकर फरार हो गया। कुछ दिन तक परिवार के लोगों ने उसे तलाशा,लेकिन वह नहीं मिल पाई,जिसके बाद विवाहिता के पिता की ओर से मामले की तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता का आरोप है कि उसके दामाद ने ही अपने दोस्त के माध्यम से उसकी बेटी का अपहरण कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।