रामपुर पोस्ट ऑफिस में 16 से बनेंगे पासपोर्ट
रामपुर।
अब रामपुर के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए बरेली के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। 16 अप्रैल से रामपुर में ही पासपोर्ट बनने शुरू हो जाएंगे, जिसके लिए 15 अप्रैल शाम को चार बजे से ऑनलाइन आवेदन कर रामपुर के लिए समय लिया जा सकता है।
रामपुर के लोगों को पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन और फिर इंटरव्यू के लिए बरेली जाना पड़ता था। इस बीच कागजी खानापूर्ति के लिए भी लोगों के कई चक्कर बरेली के लगते थे, लेकिन अब यह समस्या समाप्त हो जाएगी। रामपुर में ही पासपोर्ट बनने शुरू हो जाएंगे। इसके लिए मुख्य डाकघर में पासपोर्ट कार्यालय बन गया है, जो 16 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। पासपोर्ट अधिकारी मोहम्मद नसीम ने बताया कि रामपुर में पासपोर्ट बनवाने के लिए 15 अप्रैल को शाम चार बजे से ऑनलाइन आवेदन कर समय लिया जा सकता है। इसकी फीस भी ऑनलाइन डेविट कार्ड या क्रेडिट कार्ड के जरिए जमा की जा सकती है। इसके अलावा भारतीय स्टेट बैंक में चालान के जरिए भी पासपोर्ट फीस जमा करने का विकल्प है। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद आवेदक को निर्धारित अपाइंटमेंट तिथि पर समस्त दस्तावेजों की मूल प्रतिया, एवं स्व प्रमाणित प्रतिलिपि साथ लानी होगी, जिसके बाद पासपोर्ट बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।