फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1148 परीक्षार्थियों ने दी कला विषय की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सीबीएसई की टर्म-1 की 12वीं की परीक्षा के अंतिम दिन कला विषय में 1148 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 13 परीक्षार्थी परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सोमवार को टर्म-1 परीक्षा का अंतिम दिन था। कला विषय की परीक्षा में कुल 1161 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 1148 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हुए सामाजिक दूरी के मानक के अनुसार बैठाया गया था। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के हाथों को सैनिटाइज किया गया। परीक्षार्थियों को मास्क लगाए बगैर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। सीबीएसई के डिस्ट्रिक्ट कार्डिनेटर एनके तिवारी ने बताया कि मिड टर्म-1 परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। कोई भी परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करने हुए नहीं पकड़ा जा सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें